Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
25-Sep-2023 12:04 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार के पास अब कुछ भी नहीं बचा है तो वह भाजपा में आकर क्या करेंगे। उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने साफ बोल दिया है कि उनके लिए अब दरवाजा बंद कर दिया गया है। यह बातें भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से ऐसे माहौल बना रहे थे जिसमें से लग रहा था कि नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। अब किसी सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि - गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कहा है कि नीतीश कुमार के लिए कोई इंट्री नहीं है।भाजपा जानती है कि अब नीतीश कुमार के पास कुछ भी नहीं बचा है।
वहीं, बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - नीतीश कुमार के लिए जब दरवाजा ही बंद है तो फिर आने का जाने का सवाल ही कहां पैदा होता है। अब तो उनकी बिहार से भी मुक्ति की बात हो रही है। अब तो बिहार के लोग चाह रहे हैं कैसे नीतीश कुमार से मुक्ति मिले। नीतीश कुमार जानबूझकर खुद एनडीए में आने की चर्चा करवाते हैं और बाद में इस चर्चा को रोक भी लगाते हैं। ये खिलाड़ी बनने की कोशिश करते हैं लेकिन बाद में इनको मदारी बनना पड़ जाता है।
मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि नीतीश कुमार ने आज कैथल में होने वाले इनेलो के कार्यक्रम में कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया। अब किसी को लेकर जब सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि -अच्छी बात है यदि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कार्यों से प्रेरित होकर पहली बार जा रहे हैं तो यह काफी अच्छी बात है।
इधर, नीतीश कुमार का कैथल में होने वाले इनेलो के कार्यक्रम में नहीं जाना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में जाने का फैसला को गहरी सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के साथ जा सकते हैं।