ब्रेकिंग न्यूज़

chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल

Home / news / बीजेपी ने नीतीश का मजाक उड़ाया: क्या बिहार में फेल शराबबंदी के मॉडल...

बीजेपी ने नीतीश का मजाक उड़ाया: क्या बिहार में फेल शराबबंदी के मॉडल पर यूपी में वोट मांगेगी जेडीयू

03-Feb-2022 03:49 PM

PATNA: उत्तर प्रदेश में नीतीश मॉडल पर वोट मांगने का दावा कर रही जेडीयू को बीजेपी ने जवाब दिया है. बिहार बीजेपी ने पूछा है-क्या बिहार में जो शराबबंदी फेल हो गयी है उसके नाम पर ही जेडीयू उत्तर प्रदेश में वोट मांगेगी. बीजेपी का ये जवाब तब आया है जब जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ये एलान किया कि नीतीश मॉडल के नाम पर उत्तर प्रदेश में वोट मांगेगे. बीजेपी कह रही है कि योगी आदित्यनाथ के मॉडल को तो देश के दूसरे राज्य अपना रहे हैं, वहां जेडीयू कौन सा नीतीश मॉडल बताने जा रही है. 


बीजेपी का तीखा जवाब

हम आपको याद दिला दें कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दो दिन पहले कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा एक एमएलसी हैं और उनका जवाब बीजेपी में उसी स्तर के नेता देंगे. आज बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता औऱ प्रेमरंजन पटेल ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब दिया. प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी औऱ योगी की चर्चा चारो ओर है. योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है उस मॉडल को तो देश के दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं. जब योगी के मॉडल को दूसरे राज्य अपना रहे हैं तो वहां नीतीश मॉडल क्या चलेगा.


क्या फेल शराबबंदी पर वोट मांगेगे

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में शराबबंदी लागू किया गया वह सफल ही नहीं हुआ उसे दूसरे राज्य में प्रयोग किया जाये, ये असंभव है. हालांकि अपने पूरे बयान में प्रेम रंजन पटेल ने किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन निशाना सीधे नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा पर है. उपेंद्र कुशवाहा ने एक दिन पहले ही कहा था कि नीतीश मॉडल औऱ शराबबंदी को मुद्दा बनाकर जेडीयू उत्तर प्रदेश में वोट मांगेगी.