ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

बीजेपी ने नाराज कुशवाहा को मनाया, तावड़े ने सबकुछ कर दिया सेट; जानिए.. दोनों के बीच क्या हुई डील?

19-Mar-2024 05:04 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद रूठने मनाने का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। तो वहीं एक सीट मिलने से उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही थी लेकिन अब बीजेपी ने आखिरकार नाराज कुशवाहा को मना लिया है। 


दरअसल, सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में गहमागहमी के बीच आखिरकार सोमवार को सीटों का बंटवारा कर लिया गया। सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ उसके मुताबिक, बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग की पार्टी 5, मांझी की पार्टी हम को एक और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट दी गई है हालांकि सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि कुशवाहा इस फॉर्मूले से खुश नहीं हैं।


कुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मंगलवार को खुद उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थिति आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद विनोद तावड़े वहां से रवाना हो गए। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उपेंद्र कुशवाहा मान गए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद बताएंगे।


इस खास मुलाकात के करीब आधा घंटा बाद कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट लिखा और मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। कुशवाहा ने लिखा कि, “आज़ मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की”। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी ने बिहार में एमएलसी की एक सीट कुशवाहा को देने का वादा किया है और कहा जा रहा है कि इसी डील पर उपेंद्र कुशवाहा मान गए हैं।