ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / BJP ने मुकेश सहनी को बताई हैसियत, बोचहां में बेबी कुमारी को बनाया...

BJP ने मुकेश सहनी को बताई हैसियत, बोचहां में बेबी कुमारी को बनाया उम्मीदवार

18-Mar-2022 07:15 PM

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बोचहां विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। 


बीजेपी ने यह सीट वीआईपी के लिए नहीं छोड़ी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि बीजेपी और मुकेश सहनी को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं है। बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने इस बात की जानकारी दी है कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार बेबी कुमारी होंगी।


बोचहां उपचुनाव में BJP की उम्मीदवारी पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)ने सवाल उठाया है। हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि परंपराओं की अनदेखी कर बीजेपी ने बोचहां से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बोचहां सीट VIP की थी और उसी की उम्मीदवारी भी होनी चाहिए थी।


वहीं BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले लोक सभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदारों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने श्रीमति अग्निमित्र पॉल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


तो वही पश्चिम बंगाल के बल्लीगुन्ने विधानसभा उप-चुनाव में श्रीमति केया घोष को उम्मीवार बनाया है। बिहार में बोचहां विधानसभा सीट में श्रीमति बेबी कुमार और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सत्यजित (नाना) शिवाजीराम कदम बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गये हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।  

news image