ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP के लिए डिप्टी CM कोई मुद्दा नहीं, संजय पासवान बोले.. स्पीकर हमारी...

BJP के लिए डिप्टी CM कोई मुद्दा नहीं, संजय पासवान बोले.. स्पीकर हमारी ही पार्टी का होगा

15-Nov-2020 12:25 PM

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में भले ही नेता का चयन नहीं हो पाया हो लेकिन बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि नई सरकार में स्पीकर उसकी ही पार्टी का होगा. बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने कहा है कि सरकार गठन में डिप्टी सीएम कोई मुद्दा नहीं है लेकिन स्पीकर का पद बीजेपी के पास ही रहेगा. 

संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को किस को नेता बनाना हैं वह तय करेंगे. बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम के नाम पर पासवान ने कहा कि बैठक के दौरान अपने शीर्ष नेताओं को तय करना है. वह जिसको बनाएंगे वह सभी को मंजूर होगा. कई नामों के चर्चा होने पर कहा कि नाम पर सिर्फ चर्चा करना ठीक नहीं है.

बैठक में नहीं चुना जा सका नेता

बीजेपी ऑफिस में विधायक दलों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बीजेपी अपना विधानमंडल दल का नेता नहीं चुन सकी. नवनिर्वाचित विधायकों के परिचय के बाद बैठक खत्म कर दी गई है. सभी बीजेपी विधायक सीएम आवास के लिए रवाना हो गए. 


एनडीए की बैठक में चुना जाएगा नेता

अब एनडीए की बैठक में ही एनडीए विधायक दल का नेता और उप नेता को चुना जाएगा. कुछ देर में सीएम आवास पर यह बैठक होने वाली है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंच गए हैं. वह स्टेट गेस्ट हाउस में हैं. वह एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, बीजेपी के कई विधायक राजनाथ सिंह के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में मौजूद. राजनाथ सिंह एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं.