ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP ने JDU उम्मीदवार पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप, चुनाव आयोग से...

BJP ने JDU उम्मीदवार पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप, चुनाव आयोग से रिपोलिंग की मांग

05-Dec-2022 09:51 PM

PATNA: कुढ़नी उपचुनाव के खत्म होने के बाद बीजेपी ने मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और जेडीयू उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा पर बूथ कैप्चर करने का संगीन आरोप लगाया है। जायसवाल ने कहा है कि जेडीयू उम्मीदवार ने जिला प्रशासन की मदद से कई बूथों पर कब्जा किया और बोगस वोटिंग की गई है। संजय जायसवाल ने चुनाव आयोग से उन सभी बूथों पर हुए चुनाव को कैंसिल कर फिर से वोटिंग कराने की मांग की है।


संजय जायसवाल ने कहा है कि कुढ़नी की जनता ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पूरे दिल से साथ दिया है। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा पर बूथ कैप्चर करने का संगीन आरोप लगाया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने प्रशासन के साथ मिलकर बूथ संख्या 120,121,122 और 123 को अंतिम घंटों में कब्जे में लेकर बूथ कैप्चरिंग की। बार बार बोलने के बावजूद जिला प्रशासन की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 


संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि बूथ संख्या 67,68,110,111,112,113,114,231 और 232 पर जेडीयू के अपराधियों ने खुलेआम बूथ कैप्चरिंग किया और इन बूथों पर लगातार तीन घंटे तक बोगस वोटिंग होती रही। बार बार अनुरोध करने के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की। संजय जायसवाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इन सभी बूथों पर चुनाव को कैंसिल कर फिर से वोटिंग कराई जाए। 


संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार कुढ़नी में चुनाव हार चुके हैं और इसीलिए जो 2005 से पहले बिहार में होता था वही काम किया है। वर्षों बाद इस तरह की बात सामने आई की बूथ पर अपराधियों के द्वारा कैप्चरिंग कर बोगस वोटिंग की गई है।


उधर, कुढ़नी उपचुनाव में बूथ कैप्चरिंग को लेकर बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता और जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के बीच बूथ कैप्चरिंग को लेकर जमकर तू तू मैं-मैं हुई। मनोज कुशवाहा के गांव में बूथ पर पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता और उनके समर्थकों में जमकर हंगामा मचाया।