पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
22-Oct-2020 10:49 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया बीजेपी की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया. पटना में निर्मला सीतारमण के साथ इस मौके पर प्रदेश बीजेपी और केंद्र के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे.
बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादों की झड़ी लगा दी है लेकिन सबसे अहम मुद्दा इस मेनिफेस्टो में रोजगार नजर आ रहा है. तेजस्वी यादव ने बिहार में अपनी सरकार बनने के बाद 10 लाख नौकरी देने का चुनावी वादा किया है. तस्वीरें अब कैबिनेट की पहली बैठक में इसके लिए प्रस्ताव लाए जाने की बात कही है और अब बीजेपी भी तेजस्वी के इसी चुनावी पिच पर उतर गई है. प्रदेश में युवाओं की बड़ी तादाद को देखते हुए बीजेपी ने रोजगार को अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया है.
निर्मला सीतारमण ने 11 संकल्प पत्र के बारे में बताया किइसमें कोरोना का टीका फ्री में लगाया जाएगा, स्वास्थ्य क्षेत्र में एक लाख नौकरी दी जाएगी. कुल सेक्टर मिलाकर 19 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार. इसमें कृषि सेक्टर में 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है.
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि घोषणा पत्र में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है. जो हमने घोषणा पत्र में बातें कही है उसको पूरा करेंगे. क्योंकि जो बीजेपी कहती है उसको करके दिखाती है. घोषणा पत्र में बिहार की जनता की राय को भी शामिल किया गया है. मिस कॉल से भी हमलोगों ने सुझाव लिया है.