ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन को मिली जगह

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन को मिली जगह

14-Feb-2024 10:48 AM

By First Bihar

DESK : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।


भारतीय जनता पार्टी के तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी किया गया है कि उसके अनुसार मध्यप्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को जगह दी गई है। वहीं ओडिशा से अश्विनी वैष्णव भाजपा के उम्मीदवार होंगे।


मालूम हो कि, ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे प्रत्याशी को लेकर जारी असमंजस के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिन के दौरे पर बुधवार को भुवनेश्वर में कार्यक्रम तय था।  इसके साथ 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इससे साफ़ हो गया था की ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के अश्विनी वैष्णव  का नाम तय हो गया है। लेकिन , इसपर अंतिम मुहर बाकी थी और अब यह भी लग चूका है।


इस बार राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से संगठन की राजनीति करते रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। अब बात लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की करें तो वह प्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं। यही नहीं वह मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव है और संगठन के लिए खूब काम किया है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया गया है।