ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / BJP ने कोरोना संक्रमित इलाकों में भोजन बांटने का काम रोका, प्रदेश अध्यक्ष...

BJP ने कोरोना संक्रमित इलाकों में भोजन बांटने का काम रोका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दिया निर्देश

30-Apr-2020 10:26 AM

 PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार बीजेपी ने उन इलाकों में भोजन बांटने का अभियान रद्द कर दिया है जो कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह कोरोना संक्रमित इलाकों में भोजन वितरण का कार्यक्रम तत्काल रोक दें. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि अगर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद करना चाहते हैं तो तत्काल प्रशासन के जरिए ही भोजन वितरित कराएं।

संजय जायसवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस राज्य के अंदर कई जिलों में पांव पसार चुका है. ऐसे में रेड जोन या ऑरेंज जोन से बाहर निकलकर प्रशासन पर बोझ बढ़ाने का कोई मतलब नहीं बनता है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि तत्काल कोरोना प्रभावित इलाकों में भोजन बांटने का कार्यक्रम पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और नेता स्थगित कर दें.

बता दें कि लॉकडाउन के बीच गरीब और जरूरमद लोगों के बीच बीजेपी के नेता खाना और राशन बांट रहे हैं. कार्यकर्ता राजधानी पटना से लेकर बिहार कई जिलों में यह कार्यक्रम चला रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण न हो इसको लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है.