ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / news / BJP ने नीतीश को जबरदस्त बेवकूफ बनाया, पार्टी से निलंबित MLC टुन्नाजी पांडे...

BJP ने नीतीश को जबरदस्त बेवकूफ बनाया, पार्टी से निलंबित MLC टुन्नाजी पांडे संजय जायसवाल के साथ मीटिंग में हुए शामिल

16-Jun-2021 01:34 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भिजवा देने तक की धमकी देने वाले बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडे के ऊपर एक्शन लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने उनको निलंबित कर दिया था. पार्टी से निलंबन के बाद जेडीयू की नाराजगी कम हुई थी और यह माना गया था कि नीतीश के विरोध में बयान देने वाले बीजेपी के नेताओं पर एक्शन हो सकता है. लेकिन अब बीजेपी के इस फैसले को लेकर जो बड़ी खबर सामने आ रही है. वह फर्स्ट बिहार आपको बताने जा रहा है. दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिन एमएलसी टुन्ना जी पांडे को पार्टी से निलंबित कर दिया, वह अभी भी पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं.


मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक की. इसके अलावा उन्होंने पार्टी के सभी मंत्रियों विधायकों और विधान पार्षदों के साथ भी मीटिंग की इस मीटिंग के दौरान टुन्ना जी पांडे जी जुड़े.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ-साथ संगठन प्रभारी नागेंद्र जी भी पटना से जुड़े हुए थे. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे बिहार सरकार के कई मंत्री वर्चुअल मोड में हो रही इस बैठक में जुड़े. खास बात यह रही कि पार्टी के निलंबित विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे भी इस बैठक में ना केवल जुड़े बल्कि उन्होंने अपनी बात भी रखी. 


विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे ने खुद से जुड़ा पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.  उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को टैग  करते हुए लिखा है कि 'आज बीजेपी की वर्चुअल मीटिंग में बी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल जी से संवाद किया."


news image


नीतीश कुमार को दम भर कर कोसने वाले टुन्ना जी पांडे के ऊपर संजय जायसवाल ने पहले कार्रवाई की और फिर अब पार्टी की बैठक में उनकी मौजूदगी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या जनता दल यूनाइटेड को दिखाने भर के लिए टुन्ना जी पांडे निलंबित किए गए. टुन्ना जी पांडे ने नीतीश कुमार को लेकर जो बयान दिया था. उसके बाद 4 जून को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. खुद संजय जायसवाल ने कार्रवाई की थी. लेकिन अब बीजेपी का असल चेहरा सामने आ गया है. नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने वाले विधान पार्षद पर दिखावे के लिए कार्यवाही तो कर दी गई लेकिन हकीकत में वह पार्टी की तमाम गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं.