ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू, दो दिवसीय बैठक में पीएम...

बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू, दो दिवसीय बैठक में पीएम मोदी और शाह मौजूद

27-Jul-2024 07:00 PM

By First Bihar

DELHI: नीति आयोग की बैठक के बाद अब दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में बीजेपी के तमाम मुख्यमंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कम सीटें मिलने के बाद बीजेपी में बैठकों का दौर चल रहा है। कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में उन चुनावों में पार्टी कैसे पहले से बेहतर करे इसपर रणनीति तैयार करना है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री परिषद की बैठक बीजेपी की तरफ से बुलाई गई है।


आज से शुरू होकर 28 जुलाई तक यह बैठक चलेगी, जिसमें तमाम राजनीतिक पहलूओं पर चर्चा होगी। दो दिवसीय बैठक में पीएम मोदी और जेपी नड्डा और अमित शाह से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।


बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। उनसे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।