ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं, बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने सुनाई खरी-खरी

04-Jul-2019 01:22 PM

By 3

DELHI : बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने बिहार में नीतीश सरकार की तुलना लालू राज से की है। गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार में लालू यादव का राज़ रहा हो या फिर नीतीश कुमार का शासन दोनों में कोई फर्क नहीं आया। बीजेपी सांसद में यह टिप्पणी बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर दिया है। गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि लालू-राबड़ी शासन काल से लेकर अब तक बिहार में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है। गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार में डॉक्टरों की भारी कमी लालू राज के वक्त से लगातार जारी है और मौजूदा सरकार ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट में नीतीश सरकार की तरफ से दायर किए गए हलफनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि राज्य सरकार को बिहार के मेडिकल कॉलेजों को दुरुस्त करना चाहिए।