ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बीजेपी MLC टुन्ना पांडे ने लालू यादव से की मुलाकात, पार्टी को झटका...

बीजेपी MLC टुन्ना पांडे ने लालू यादव से की मुलाकात, पार्टी को झटका देने की तैयारी

23-Nov-2019 01:24 PM

RANCHI : बिहार की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है जहां बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की है। टुन्ना पांडे लालू यादव से मिलने रिम्स पहुंचे हैं और उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष से मुलाकात की है। बीजेपी एमएलसी का लालू यादव से मिलना इस बात का संकेत है कि वह अपनी पार्टी को आने वाले दिनों में झटका दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टुन्ना पांडे लालू यादव से पहले पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात कर चुके हैं। तीन दिन पहले राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे राबड़ी देवी से मुलाकात की थी।


हालांकि लालू यादव से मुलाकात के बाद बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा है कि वह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का हालचाल लेने आए थे।  टुन्ना पांडे ने कहा कि उनका घर सिवान है और लालू यादव गोपालगंज के रहने वाले हैं, लिहाजा हमारा संबंध पहले से है। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि लालू यादव से उनका व्यक्तिगत रिश्ता राजनीति में आने के पहले से है।

लालू यादव से मुलाकात के बाद टुन्ना पांडे चाहे जो कुछ भी कह रहे हो लेकिन सियासी जानकारी यह मानते हैं कि नीतीश कुमार पर हमलावर रहने वाले टुना पांडे अब आगामी चुनाव को लेकर अपने लिए नए विकल्प की तलाश में हैं। जेडीयू और बीजेपी के बीच अगर बिहार में गठबंधन यूं ही चलता रहा तो टुन्ना पांडे का एडजस्टमेंट मुश्किल हो सकता है लिहाजा आरजेडी के करीब जाने की कोशिश में जुट गए हैं.