ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के बयान से पल्ला झाड़ BJP MLC ने नीतीश...

अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के बयान से पल्ला झाड़ BJP MLC ने नीतीश का किया गुणगान, बोले.. योगी क्या देश में सबसे बढ़िया है नीतीश सरकार

03-May-2020 12:52 PM

PATNA: बीजेपी एमएलसी ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान से अलग राय रखते हैं. बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने सीएम नीतीश कुमार का जमकर गुणगान किया और कहा कि देश में नीतीश कुमार से बेहतर कोई सीएम नहीं हैं. 

मैं योगी को नहीं जानता

यादव ने कहा कि अगर संजय जायसवाल यूपी के सीएम योगी को बेहतर बता रहे हैं तो वह उनकी अपनी राय है. लेकिन मैं तो योगी जी के कार्यकाल के बार में नहीं जानता हूं. उसके सीएम रहते हुए मैंने कभी यूपी गया भी नहीं. हम तो नीतीश कुमार को ही कार्यकाल में देख रहा हूं.


बेहतरी के लिए समर्थन 

यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बेहतर सीएम हैं. इसलिए ही तो बीजेपी ने उनको समर्थन दिया है. लॉकडाउन में भी उनको समझने और बुझने का अवसर मिला है. संजय जायसवाल बीजेपी के सीनियर नेता हैं हो सकता है कि वह योगी जी को बेहतर जानते हो. इसलिए उनके कार्यकाल की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन मैं नहीं जानता मैं तो सिर्फ नीतीश कुमार के कार्यकाल को ही जानता हूं.

जानिए संजय जायसवाल क्या बोले थे

सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए ही बिहार सरकार पर भड़ास निकाली थी. जायसवाल ने कहा था कि बिहार सरकार के साथ दिक्कत यह है कि कोई पदाधिकारी मीडिया के सामने आकर यह स्पष्ट तक नहीं करता है कि किस जोन में कौन सी दुकानें खुलेगी या ट्रेन बिहार आ रही है तो इसके लिए किस संबंधित राज्य में रजिस्ट्रेशन कराना है. संकट के इस दौर में यह गंभीर स्थिति है. जायसवाल ने कहा था कि बिहार सरकार के रवैया के कारण ही सोशल मीडिया पर जिस व्यक्ति को जो समझ में आता है वह वैसा लिख देता है. बिहार सरकार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को देखना चाहिए. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव सामने आकर सभी बातों को मीडिया के सामने अच्छे से रखते हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का वह बयान पार्टी का अधिकारिक बयान है और ऐसे में सरकार के अंदर बैठे बीजेपी नेताओं के होश उड़ गए हैं.