Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Jul-2020 08:18 AM
PATNA : कोरोना की वजह से बिहार में पहले राजनेता की मौत होने के बाद अब विपक्ष ने एक बार फिर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत के बाद नीतीश सरकार से यह पूछा है कि क्या अब भी बिहार में माहौल चुनाव कराने लायक हैं? तेजस्वी यादव ने बीजेपी एमएलसी की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस आम और खास को नहीं पहचानता और सुनील कुमार सिंह जैसे जमीनी नेता की मौत कोरोना वायरस की वजह से होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर अब तक कोई काम नहीं हो रहा है। संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है और सरकार केवल हवाबाजी कर रही है। तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू के लिए लोग चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता की मौत तो कोरोना की वजह से हो गई। अब दोनों दलों को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह पहले से कह रहे हैं कि बिहार में चुनाव लाशों के ढेर पर नहीं कराया जा सकता।
एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया जाने के मामले पर भी तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की है। तेजस्वी ने कहा है कि एनएमसीएच अधीक्षक ने केंद्रीय टीम के सामने सच कहा और अपनी पोल खुलने के बाद सरकार ने उनके ऊपर कार्रवाई कर दी। कोरोना संक्रमण को लेकर जमीनी हकीकत को सरकार छिपाना चाहती है। हालात बेहद खराब हैं एक तरफ से पूरा बिहार कोरोना से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। तेजस्वी ने कहा है कि राज्य के अंदर अस्पताल भी सुरक्षित नहीं है। दरभंगा में उनकी पार्टी से जुड़े एक नेता को अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मारा है जो बताता है कि राज्य के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है।