ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

बिहार : BJP एमएलसी के घर चल गया नीतीश सरकार का बुलडोजर,जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार : BJP एमएलसी के घर चल गया नीतीश सरकार का बुलडोजर,जानिए क्या है पूरा मामला

06-Jul-2023 08:57 AM

By MUKESH

GOPALGANJ : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने भी यूपी की तरह बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि नीतीश सरकार का यह बुलडोजर सबसे पहले  इस नीति का समर्थन करने वाली पार्टी भाजपा के नेता के घर पर चली है। नीतीश सरकार का यह बुलडोजर भाजपा के एमएलसी के घर पर चली है। जिसमें भाजपा नेता के मकान का चहारदीवारी और गेट में दरार आयी है। 


दरअसल,  गोपालगंज में प्रशासन ने बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह  के यहां बुलडोजर चला दिया। राजीव सिंह का नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास आलीशान मकान है। इस मकान की चहारदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। इसको लेकर  जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान की बाउंड्री कराई थी। इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था। लेकिन,नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया। अब बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। 


वहीं, इसको लेकर भाजपा एमएलसी से फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, मैं खुद और बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम से मिला था। हमलोगों ने दो दिनों का वक्त मांगा था। हमारे मजदूर पहले से ही लगे हुए थे और अतिक्रमण को हटा रहा था।  इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंच गए। आनन-फानन में मकान की बाउंड्री वाल और गेट को तोड़वा दिया। 


भाजपा एलएलसी ने साफ़ तौर पर कहा कि, जिस इलाके में मेरा मकान है उस इलाके में  कई रसूखदार हैं, जिन्होंने एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन उन पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। लेकिन, हम विपक्ष में बैठे हुए हैं और सरकार से सवाल कर रहे हैं तो हमारे साथ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। 


इधर, इस मामले में गोपालगंज  सदर अंचल के सीओ राकेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया है।  पहले राउंड में एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण करने वाले 149 लोगों के घरों दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया। अब  दूसरे राउंड में 28 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर एनएच की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।