ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य है दीपिका, BJP विधायक बोले- शाहरुख खान PFI का...

टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य है दीपिका, BJP विधायक बोले- शाहरुख खान PFI का एजेंट

25-Jan-2023 05:23 PM

By First Bihar

PATNA: फिल्म पठान के रिलीज होने के साथ ही राजधानी पटना से लेकर बिहार के कई जिलों से विरोध शुरू हो गया है। एक तरह शाहरुख खान के फैन्स फिल्म का टिकट पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं तो वही दूसरी तरफ कई जगहों पर फिल्म का जोरदार विरोध भी देखने को मिल रहा है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पठान का जोरदार विरोध किया है। बचौल ने एक्टर शाहरुख खान को पीएफआई का एजेंट बताते हुए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया।


हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भगवा रंग त्याग और तपस्या का प्रतीक है लेकिन इस फिल्म में टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य दीपिका पादुकोण को भगवा रंग के अंदरूनी कपड़ों में दिखाया गया है। बचौल ने कहा कि दीपिका सिर्फ जेएनयू में ही क्यों गई थी? देश में कई जगह घटनाएं हुई वहां क्यों नहीं गई। इस फिल्म के लोग ISIS के एजेंट हैं और गजवा ए हिंद के समर्थक भारत को गुलाम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। बचौल ने कहा कि शाहरुख खान PFI का एजेंट है। हिन्दुत्व को अपमानित करने वालों को इसका अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए इस फिल्म को बनाया गया है।


बता दें कि फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज होने के बाद से ही कई हिंदू संगठनों के साथ साथ बीजेपी ने विरोध जताया था। गाने के बोल और दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकनी को लेकर पूरे देश में विरोध हुआ था। आखिरकार फिल्म में से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने के बाद बुधवार को फिल्म पठान रिलीज हो गई। फिल्म के रिलीज होने के बाद पटना समेत बिहार के कई जिलों में इसका विरोध हो रहा है। हालांकि किंग खान और दीपिका के फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।