ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बीजेपी MLA को मंच पर बैठाकर नीतीश ने PM मोदी को खूब कोसा,...

बीजेपी MLA को मंच पर बैठाकर नीतीश ने PM मोदी को खूब कोसा, नाराज हो गए विधायक जी

14-Oct-2022 06:50 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में आयोजित इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनको जमकर कोसा। नीतीश ने कहा कि वे एनडीए में इसलिए शामिल हुए थे कि पहले के नेता खूब काम किया करते थे लेकिन अब वाले कोई काम कर रहे हैं क्या? इनके द्वारा किसी राज्य का भला नहीं होने वाला है। सरायरंजन की सभा में भारी भीड़ को देख गदगद नीतीश यह भी भूल गए कि वे किसी राजनीतिक सभा में नही बल्कि सरकारी कार्यक्रम में बोल रहे हैं।


दरअसल, इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया था। मंच पर भी सभी दलों के विधायक और बड़े नेता मौजूद थे।इसी बीच नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि इधर-उधर आते-जाते रहते हैं लेकिन अब कभी भी बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है। इस दौरान सीएम नीतीश बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब बरसे। नीतीश जब बोल रहे थे तब बीजेपी के विधायक मंच पर मौजूद थे।


इधर, सभा के बाद रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था इसमें सभी दल के विधायकों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन नीतीश कुमार ने इसे राजनीतिक सभा बना दिया। उन्होंने कहा कि खुले मंच से जिस तरह से नीतीश ने प्रधानमंत्री की आलोचना की यह सही नहीं था। बीजेपी विधायक ने कहा कि उन्हें यह सब काफी अपमानजनक लगा और कहा कि इच्छा हो रही थी की बीच भाषण के बीच निकल जाए लेकिन दुखी मन से वहां बैठे रहे।