ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

BJP MLA ढुल्लू महतो और पूर्व MP रवींद्र पांडेय पर यौन शोषण का केस दर्ज, शिकायत करने वाली दोनों भाजपा कार्यकर्ता

07-Oct-2019 03:10 PM

DHANBAD: भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है. यही नहीं गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर भी यौनशोषण का केस दर्ज किया गया है. दोनों महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों भाजपा की कार्यकर्ता है. दोनों ने अलग-अलग केस दर्ज कराया है. 

ढुलू महतो पर आरोप

धनबाद जिला भाजपा कार्यकर्ता ने महतो पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था. यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी. भाजपा नेत्री का कहना था कि ढुलू महतो ने उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी. जिसके बाद केस दर्ज नहीं होने पर वह कोर्ट चली गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने डीजीपी और धनबाद एसएसपी जवाब तलब किया था. इस मामले में 22 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली हैं. धनबाद पुलिस ने कानूनविदों से सलाह के बाद ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली. साथ ही इसी तरह के आरोप से घिरे रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी एफआईआर की गई. 

पांडेय पर कमरे में बुलाकर संबंध बनाने की कोशिश का आरोप

24 नवंबर 2018 को तत्कालीन गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक शोषण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कतरास थाने में लिखित शिकायत की थी. आरोप लगाने वाली महिला के बारे में भी बताया जा रहा है कि वह भाजपा की कार्यकर्ता है. वह अपने सहेली के पति के कहने पर किसी काम को लेकर पांडेय से मिली थी. इस दौरान पांडेय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश.