ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / BJP के मंत्री ने किया नीतीश की दुखती रग पर वार, बिहार में...

BJP के मंत्री ने किया नीतीश की दुखती रग पर वार, बिहार में NRC लागू करने की मांग की, कहा-सूबे में बड़े पैमाने पर घुसपैठियों ने बना लिया है घर

05-Sep-2019 01:46 PM

By 9

DESK: नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से मंत्री विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मर्मस्थल पर चोट कर दिया है. मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि बिहार के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर घुसपैठियों ने घर बना लिया है. उन्हें निकाल बाहर करने के लिए बिहार में भी NRC लागू करना चाहिये. गौरतलब है नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बिहार में घुसपैठ के आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है. क्या बोले मंत्री विनोद सिंह बिहार के पिछडा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के सीमांचल और कोसी के इलाके में बड़े पैमाने पर बंगलादेशी घुसपैठिये घुस आये हैं. वे गलत तरीके से देश के नागरिक बन गये हैं. उनकी पहचान कर देश के बाहर भेजा जाना चाहिये. विनोद सिंह ने कहा कि बिहार में भी NRC को लागू किया जाना चाहिये. मंत्री ने NRC का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथो लिया. BJP पुराना स्टैंड रहा है बिहार में घुसपैठ बिहार के कुछ जिलों में बंगलादेशियों के घुसपैठ का आरोप बीजेपी का पुराना स्डैंट रहा है. बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन दशकों से ये मुद्दा उठाते आये हैं. लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने के बाद उस मुद्दे को ठंढ़े बस्ते में डाल दिया गया. दरअसल नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बिहार में घुसपैठ के आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है. विनोद सिंह ने रख दिया नीतीश की दुखती रग पर हाथ मंत्री विनोद सिंह ने आज बयान देकर नीतीश की दुखती रग पर हाथ रख दिया है. केंद्र की बीजेपी सरकार नीतीश कुमार के ट्रिपल तलाक और अनुच्छेद 370 पर स्टैंड को मटियामेट कर दिया है. बिहार में सरकार बचाने की बेबसी में नीतीश कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. वहीं NRC को लेकर भी नीतीश कुमार का स्टैंड अलग रहा है. उनकी पार्टी ने असम में NRC का विरोध किया है. अब बिहार में NRC लागू करने की मांग की जा रही है. ऐसे में उनकी परेशानी और बढ सकती है.