पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
16-Mar-2024 01:45 PM
By First Bihar
DELHI: देश की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने संगीत के बाद अब अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से ठीक पहले अनुराधा बीजेपी में शामिल हो गईं। दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हो रही हैं, जब देश में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। अनुराधा पौडवाल देश की जानीमानी लोकप्रिय गायिका हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपनी भक्ति गीतों को गाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। 69 साल की अनुराधा के पति की साल 1991 में निधन हो गया था।
पिछले दिनों अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वे शामिल हुई थीं और उस वक्त कहा था कि पिछली बार प्रभु राम का गीत 'रघुपति राघव' गाया था तो यही प्रार्थना की थी कि राम मंदिर का निर्माण जल्द हो। संगीत के क्षेत्र में परचम लहराने के बाद अब वे सियासत में मुकाम हासिल करने की तैयारी में हैं।