ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

बीजेपी में शामिल हुईं तमिलिसाई सुंदरराजन, दो दिन पहले ही राज्यपाल पद से दिया था इस्तीफा

20-Mar-2024 01:24 PM

By First Bihar

DESK: तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दो दिन पहले ही तमिलिसाई सुंदरराजन ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजपी में शामिल होंगी और आज उन्होंने कमल थाम लिया।


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने चेन्नई में पार्टी के मुख्यालय 'कमलालयम' में तमिलिसाई सुंदरराजन को सदस्यता कार्ड सौंपा। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन ने कहा कि अपना पद छोड़ना एक कठिन निर्णय था लेकिन वह पार्टी के लिए वापस काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में मेरे लिए अनेक सुविधाएं थीं लेकिन राज्यपाल पद छोड़ने का एक प्रतिशत भी अफसोस नहीं है।


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने नियमित व्यवस्था होने तक झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपने कर्तव्यों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का प्रभार सौंपा है।