ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

BJP में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस ने कराई एंट्री

BJP में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस ने कराई एंट्री

13-Feb-2024 01:35 PM

By First Bihar

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अशोक चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इससे पहले कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस को अलविदा कहा था और वह अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी का हिस्सा हो गए। इस तरह मिलिंद देवड़ा के बाद कांग्रेस को दो और तगड़े झटके लग चुके हैं। 


दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसलिए ये एंट्री किसी बड़े नेता की मौजूदगी के बजाय महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में हुई। राजनीतिक सूत्रों की माने तो अशोक चव्हाण अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में एंट्री चाहते थे। हालांकि अशोक चव्हाण आज पार्टी में शामिल हुए हैं।


ऐसा कहा जा रहा है कि, अशोक चव्हाण भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक ही है। इसलिए अशोक चौहान की आज भाजपा में एंट्री होने के बाद कल 14 फवरवी को वह अपना नॉमिनेशन भर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि - आज यह मेरे राजनीतिक करियर की एक नई शुरुआत है। मैं आज उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो रहा हूं...मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे