TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Feb-2024 02:15 PM
By First Bihar
DESK : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने एक्स और फेसबुक अकाउंट के बायो से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है। बताया जा रहा है कि 14 से 18 फरवरी तक नकुलनाथ का छिदवाड़ा में प्रोग्राम तय था, लेकिन वह आज (17 फरवरी) को अचानक दिल्ली जा रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।
नकुलनाथ ने अपने ट्विटर का बायो भी बदल लिया है। कहा जा रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के 10 विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक तरफ कमलनाथ के भी बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही हैं तो दूसरी तरफ कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने अपने X प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है।
मालूम हो कि, मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में बदलाव किया। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी को कमलनाथ की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस ने तीन युवा नेताओं को कमान सौंपी है। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और सत्यदेव कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद से ही कमलनाथ नाराज बताए जा रहे हैं। कमलनाथ कांग्रेस के कई बड़े कार्यक्रमों से दूर रहे, जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को बल मिला।