ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

BJP में शामिल होने का RCP ने किया ऐलान, कहा- 7 जन्मों में भी नीतीश नहीं बन सकते PM

BJP में शामिल होने का RCP ने किया ऐलान, कहा- 7 जन्मों में भी नीतीश नहीं बन सकते PM

18-Aug-2022 01:22 PM

PATNA: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अब जल्द ही बीजेपी का दामन थामेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वॉइन करूंगा और नीतीश कुमार सात जन्मों में भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है। केंद्रीय मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं उनकी सहमति से ही वे मंत्री बने थे यह बात ललन सिंह भी जानते हैं। 


मां थावे का दर्शन करने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह गोपालगंज के लिए रवाना हुए। गोपालगंज में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे उनसे बातचीत करेंगे। आरसीपी सिंह गोपालगंज से ही आगे की रणनीति तय करेंगे। गोपालगंज जाने से पहले आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। 


वहीं यह भी कहा कि नीतीश कुमार की सहमति से ही वे केंद्रीय मंत्री बने थे। इस बात की जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी थी। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं। नीतीश और उनकी पार्टी का आरोप बेबुनियाद है। आरसीपी सिंह से जब मीडिया ने पूछा की अब किस पार्टी में जाएंगे। तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। 


बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार कितने बार पाला बदलेंगे। मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। नीतीश पर हमला बोलते हुए आरसीपी ने कहा कि सवाल ही नहीं उठता है कि नीतीश सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के लिए 273 बहुमत चाहिए यह आएगा कैसे? लोग दिन में ही ख्वाब देखते है और गलतफहमी में जीते हैं। 


नीतीश पर हमला बोलते हुए आरसीपी ने कहा कि बिना उनकी सहमति के मैं मंत्री कैसे बन सकता। 31 जुलाई 2021 का वीडियो दिखा दिजीए सब क्लीयर हो जाएगा। आरसीपी ने कहा कि अभी हम सड़क पर है कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहा हूं कार्यकर्ता जो कहेंगे वो करेंगे। गोपालगंज में थावे मां के मंदिर में आशीर्वाद लेने जा रहा हूं।