ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / भाजपा में सब राजा हरिश्चंद्र हैं, बोली जेडीयू..नफरत फैलाने वाली पार्टी का खात्मा...

भाजपा में सब राजा हरिश्चंद्र हैं, बोली जेडीयू..नफरत फैलाने वाली पार्टी का खात्मा इंडिया परिवार अब करेगी

09-Aug-2023 01:14 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के बने एक साल हो गये हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सालभर से महागठबंधन की सरकार है। इसके एक साल पूरा होने पर बीजेपी लगातार हमलावर है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने इसे  घमंडी ठगबंधन के पूरे हुए एक साल, बिहार हुआ बदहाल करार दिया। नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है। बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस बयान का जेडीयू ने पलटवार किया है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बीजेपी काफी बेचैनी में है चंद दिनों में उनके हाथ से सत्ता जाने वाली है। 2024 के बाद भाजपा भारत में कही नहीं दिखेगी।  


भाजपा पर चुटकी लेते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि जहां-जहां भाजपा शासित प्रदेश है वहां दूध की नदियां बह रही है। देश के सभी लोगों को वहां जाना चाहिए। वहां जाने के बाद सब राजा हरिश्चंद्र बन जाते है। बीजेपी के पास ऐसा मशीन है कि एक बार उसमें डुबोते हैं तो हरिश्चचंद्र पैदा होते हैं। अजीत पवार भी बीजेपी में जाकर हरिश्चंद्र हो गये।


वही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों पर हमला बोलते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि निशिकांत दुबे से पूछिएगा कि वो क्यों फंडिंग कर रहे थे। निशिकांत अलग हुए तब सवाल उठा रहे है साथ थे तब चुप क्यों थे। ये लोग सत्य से परे बात बोलकर जनता के सामने भ्रम पैदा करना चाहते हैं। भाजपा वालों को 2024 में जनता करारा जबाव देगी। भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता देश में नफरत फैलाने ले लगे हैं। इंडिया परिवार इस नफरत फैलाने वाली पार्टी का खात्मा बहुत जल्द करेगी। नफरत से देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। भाजपा के शासनकाल में जो नफरत का बीज बोया गया है उसे खत्म करना होगा। 

news image