ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / BJP में लीडर नहीं डीलर, बोले तेजस्वी ... बिहार में चल रही थी...

BJP में लीडर नहीं डीलर, बोले तेजस्वी ... बिहार में चल रही थी महाराष्ट्र जैसी साजिश, देश का विपक्ष एकजुट

25-Feb-2023 03:17 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में आज महागठबंधन की महारैली है। इसे महागठबंधन की तरफ से 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी माना जा रहा है। इसके साथ ही साथ सबसे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या इस रैली से नीतीश कुमार को पीएम बनने की बातों पर मुहर लगी है। यह रैली पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद हैं। रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी वर्चुअली जोड़ा गया।  वहीं, इस रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीजेपी में कोई लीडर नहीं, सब डीलर हो गए हैं। जो बीजेपी के साथ है वो राजा हरिशचंद्र और जो उसके खिलाफ है उसके वहां छापे पड़ते हैं। मगर नीतीश कुमार बीजेपी से डरे नहीं और हमेशा उससे लड़े है। नीतीश कुमार ने लालू के बनाए महागठबंधन के साथ आ गए और बीजेपी को सीख सिखाई है। उन्होंने महाराष्ट्र जैसी साजिश बिहार में नाकाम कर दी है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, वर्तमान में जिस तरह का गठबंधन बिहार में जल्द ही उसी तरह का गठबंधन देश में है। यानी कि देश में अनेकता में एकता है। अलग-अलग पार्टियां हैं, अलग-अलग विचारधारा है। झंडे का रंग अलग है, मगर हम एक हैं। यही हमारी ताकत और पहचान है। आप लोगों की दुआ से लालू यादव ठीक होकर हमारे बीच आए। उन्होंने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों के सामने घुटने नहीं टेके। उन्हें कितना भी तंग किया गया, लेकिन वे डरे नही। भाजपा के लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। लालू का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, आज बीजेपी के खिलाफ बोलते ही छापे पड़ जाते हैं। उनसे मिलकर रहने वालों को बचाया जाता है। नीतीश ने बिल्कुल सही समय पर उनका साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया। हम लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो हमारी जीत पक्की है। जब-जब बिहार लड़ता है जब-जब दिल्ली हारता है। नीतीश जी की पार्टी के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। 


वहीं, तेजस्वी ने खुद के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर कहा कि, किस राजनेता के अंदर पीएम और सीएम बनने की इक्चा  नहीं होती है। हमें बस मिलकर बीजेपी को देश से बाहर करना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। 24 की लड़ाई संघियों, RSS और भाजपा से लड़ाई है। मोदी जी ने 2014 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। मोदी जी हम बिहारी लोग है हमें जुमला मत दीजिए। आपका जमुला बिहार में नहीं चलेगा।