ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

'मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं, अभी जहां हूं वहीं हूं' पाला बदलने की अटकलों के बीच बोले चंपई सोरेन

'मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं, अभी जहां हूं वहीं हूं' पाला बदलने की अटकलों के बीच बोले चंपई सोरेन

18-Aug-2024 01:20 PM

By First Bihar

DELHI: हेमंत सोरेन को झटका देकर बीजेपी में शामिल होने के लिए विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं और फिलहाल जहां हैं वहीं हैं। पाला बदलने के सवाल पर चंपई ने गोलमटोल जवाब दिया और वहां से रवाना हो गए।


दरअसल, चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के लिए जेएमएम में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी टूट की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन कुछ विधायकों के साथ आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। चंपई सोरेन के साथ 6 विधायकों के दिल्ली पहुंचने की बात कही जा रही है और तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।


तमाम अटकलों के बीच खुद चंपई सोरेन ने कहा है कि वह अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। चंपई सोरेने ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गोलमटोल जबाव देते हुए कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी दिल्ली में रहती है और ही देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।


उन्होंने कहा कि निजी काम से दिल्ली आना-जाना होते रहता है और निजी काम से ही आज भी दिल्ली आए हैं। अभी हम कहां पर हैं वहीं पर हैं। बीजेपी ज्वाइन करेंगे? इस सवाल पर चंपई ने कहा कि हमने कह दिया है कि हम कहां पर हैं फिलहाल वहीं हैं। वहीं कोलकाता में बीजेपी नेता से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है।