बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
23-May-2024 03:10 PM
By First Bihar
MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के पाचवें चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में आज महागठबंधन के कैंडिडेट के लिए विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मोतिहारी, सीवान, सारण, बेतिया, शिवहर और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों और अमीरों की सरकार है।
सहनी ने मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सहनी ने स्थानीय सांसद को निशाने पर लेते हुए कहा कि 25 साल से यह यहां कुंडली मारे बैठे हैं, यह न खुद जनता की समस्याओं को सुनते हैं और न ही खुद क्षेत्र के विकास की बात करते हैं। चीनी कारखाना नहीं खुलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कहा थे कि वे चीनी कारखाना शुरू करवाकर यहीं की चीनी से चाय पिएंगे, लेकिन यह वादा भी जुमला हो गया।
इसके आगे चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारी ताकत हैं आप चाहेंगे तो मैं दिल्ली में आपकी आवाज बनूंगा। उन्होंने कहा कि आपकी लड़ाई मैं लड़ूंगा। चुनावी सभाओं में राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। आज भाजपाके लोग गरीब को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं।
उधर, सहनी ने कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम जहां रोजगार और महंगाई की बात कर रहे हैं तो यह जुमला पढ़ रहे हैं। उन्होंने इस सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए लोगों से इस सरकार को उखाड़कर फेंक देने की अपील करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि हम अपनी सरकार बनाएं जो गरीबों का कल्याण करे।