ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को याद आया राम मंदिर, सेक्युलरिजम पर गरमायी...

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को याद आया राम मंदिर, सेक्युलरिजम पर गरमायी सियासत

30-Aug-2020 07:23 PM

PATNA: चुनाव के दौरान अक्सर राजनीतिक दलों को धर्म को हथियार बनाना पड़ता है। मंदिर-मस्जिद को ढाल बनाकर सियासी राह आसान करने की कोशिश दशकों से होती रही है। खासकर चुनाव के वक्त तो बीजेपी को राम मंदिर की याद जरूर आ जाती है। अब राम मंदिर का शिलान्यास हो गया है, मंदिर बनने जा रहा है बावजूद इसके बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक बार फिर राम मंदिर याद आ गया है। 

दरअसल बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और वामदलों की दोस्ती पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है-‘राजद इधर धर्म को अफीम बताने वाले कम्युनिस्टों से हाथ मिलाने वाला है, उधर पार्टी के कृष्ण भक्त राजकुमार चुनाव जीतने पर पूरे राज्य में भागवत-कथा कराने की बात कहकर भक्तों का वोट लेना चाहते हैं। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि राजद और वामपंथियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन का भी स्वागत नहीं किया। राजद सामाजिक न्याय और सेक्युलरिजम दोनों को धोखा देता रहा। 


आपको बता दें कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अगर आरजेडी चुनाव जीतती है तो पूरे वे पूरे राज्य में भागवत कथा कराएंगे।