ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / BJP की सरकार बनी तो बांग्लादेशी और रोहिंग्या को हटाएंगे: गिरिराज बोले.. घुसपैठियों...

BJP की सरकार बनी तो बांग्लादेशी और रोहिंग्या को हटाएंगे: गिरिराज बोले.. घुसपैठियों को वोट की नजर से न देखें नीतीश

11-Jun-2023 03:30 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ को लेकर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी सरकार की मंशा पर लगातार सवाल उठाते रही है। बीजेपी के नेता लगातार इस बात को कह रहे हैं कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को चुन चुनकर हटाएंगे। बेगूसराय पहुंचे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विदेशियों की पहचान कर उन्हें हटाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार अगर इसको लेकर पहल नहीं करती है तो राज्य में अगर बीजेपी की सरकार बनीं तो ऐसे लोगों को हटाया जाएगा।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट की नजर से नहीं देखना चाहिए क्योंकि भारत में ऐसे ही आबादी बढ़ी हुई है। नीतीश सरकार को घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें यहां से तत्काल हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार आने के बाद घुसपैठियों के हटाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी और घुसपैठियों को हटाया जाएगा। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पिछले दिनों कहा था कि बांग्लादेशियों को चुन-चुनकर हटाएंगे।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं। रविवार को शहर के लोहिया नगर में भाजयुमो की तरफ से आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने के लिए गिरिराज सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की। घुसपैठ के सवाल पर गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए घुसपैठियों को हटाने की मांग की और कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो घुसपैठियों को हटाने का काम शुरू होगा।