ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, जेपी नड्डा ने नेताओं को दिया...

BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, जेपी नड्डा ने नेताओं को दिया टास्क.. कोरोना फाइटिंग इंतजामों पर अलर्ट रहें

27-Jun-2021 01:10 PM

PATNA : बिहार प्रदेश से BJP कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। फिजिकल और वर्चुअल मोड में हो रही इस बैठक को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुरुआत में संबोधित किया। जेपी नड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार के सामने खड़ी कोरोनावायरस की चुनौतियों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की है।

जेपी नड्डा ने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों की चर्चा करते हुए कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार आने के पहले कैसा शासन था यह बात सबको पता है बिहार में कैसे अपहरण को उद्योग बना कर सकता संरक्षण दिया गया यह कोई भूल नहीं सकता आज बिहार में एनडीए की सरकार होने के कारण लोग चैन की नींद सो सकते हैं जेपी नड्डा ने विरोधियों पर हमला बोलने के साथ-साथ कोरोनाकाल के चुनौतियों की भी चर्चा की है।

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में कोरोना से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह काबिले तारीफ है। अगर प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के साथ नहीं होता तो पता नहीं हालात कैसे होते। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है वह भी प्रशंसा के पात्र हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना से संकट के खिलाफ हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। आज नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जेपी नड्डा ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अपने इलाके में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर जागरूक रहें। हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट जुलाई महीने में स्थापित हो जाए यह तय करें।


जेपी नड्डा ने कहा कि आज देश में जो लोग वैक्सीन को लेकर के सियासत कर रहे हैं वह सबसे न्यूनतम स्तर की राजनीति का परिचय दे रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल से कहा कि बिहार में कोरोना वैक्सीन एक्शन कार्यक्रम से पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जुड़ जाए यह सुनिश्चित करें। कोरोनावायरस मिशन अभियान और जागरूकता से बीजेपी अलग नहीं रह सकती लिहाजा हमें सुनिश्चित करना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मिशन पूरा हो।