ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार Bihar Assembly Election 2025 : जानिए आज शाम 5 बजे से किन चीजों पर लग जाएगी रोक, साइलेंस पीरियड लागू होने के बाद आयोग इन चीजों पर रखती हैं सख्त निगरानी Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान, वरुण, मेनका गांधी और विनय कटियार बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान, वरुण, मेनका गांधी और विनय कटियार बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

07-Oct-2021 02:12 PM

DESK: BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान आज कर दिया गया है। बीजेपी ने 80 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। बताया जाता है कि वरुण गांधी काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयान दे रहे थे। वरुण गांधी के इस बयानबाजी का खामियाजा उनकी मांग मेनका गांधी को भी भुगतना पड़ा है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी को भी बाहर कर दिया गया है। वही विनय कटियार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाला गया है।  


बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेन्द्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की है. बीजेपी की इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं।


जिनमें प्रमुख रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ० मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे जिसमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री विभिन्न विधान सभा और विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं.  नई कार्यसमिति में बीजेपी के बिहार से सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।