ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / BJP के मन से चल रही है बिहार सरकार, नीतीश के सिर पर...

BJP के मन से चल रही है बिहार सरकार, नीतीश के सिर पर चढ़ी...प्रेशर में हो रहा ट्रांसफर

01-Jan-2021 01:13 PM

PATNA : राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में नीतीश कुमार का कुछ भी नहीं चल रहा है. नीतीश के सिर पर बीजेपी चढ़ी हुई है. नीतीश कुमार कमजोर पड़ गए हैं. उनके साथ मजबूरी है कि वह कुछ कर भी नहीं सकते हैं. 


बीजेपी के दवाब में ट्रांसफर

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का कुछ भी चल नहीं रहा है. बीजेपी के दबाव में अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. नीतीश कुमार के न चाहते हुए भी यह सब हो रहा है. राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार जबरदस्ती वोट ले लिए हैं. मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन इनकी चल नहीं रही है. इस बार की सरकार में केवल भाजपा की चल रही है. भाजपा के लोग ट्रांसफर पोस्टिंग करवा रहे हैं. राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद यादव के सेहत को लेकर कहा कि लालू जी की सेहत पहले से थोड़ी सी बेहतर है. लगातार डॉक्टरों से हमारी बातचीत हो रही है. 


बेटे के बचाव में उतरी राबड़ी

सत्ता पक्ष  के नेता लगातार तेजस्वी यादव के बिहार से गायब रहने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इस पर बचाव करने के लिए राबड़ी देवी सामने आई हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी मेरा बेटा है. जब मैं नहीं पूछ रही हूं तो दूसरे सवाल उठाने वाले कौन होते हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिना काम के बाहर नहीं जाते हैं. जब काम होता है तो वह जाते हैं. कोई इंसान घर में कैद रहता है क्या. वह अपने रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जा सकता है क्या. उसका काम बिहार की जनता देख चुकी है. उसने पीएम से लेकर सीएम तक को चुनाव में अकेले नचा दिया. उनका 30 हेलिकॉप्टर उड़ रहा था, लेकिन तेजस्वी एक हेलिकॉप्टर से सब पर भारी पड़ा. 


सत्ता पक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

राबड़ी देवी ने जेडीयू-बीजेपी के नेताओं द्वारा लालू प्रसाद यादव के ऊपर सवाल पूछे जाने पर कहा कि लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है. लालू जी और लालू परिवार पर ही सवाल करते रहते हैं. वहीं तेजस्वी यादव के गायब रहने के सवाल पर राबड़ी देवी ने जेडीयू-बीजेपी नेताओं को खूब सुनाया. राबड़ी ने कहा कि मेरा बेटा है कहीं भी जाए, पूछने वाले दूसरे लोग कौन होते हैं. अपना काम धंधा है, जाता रहता है घूमना चाहिए. घूमना फिरना स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है. बता दें कि लगातार जेडीयू और बीजेपी केे नेता सवाल उठा रहे हैं  कि तेजस्वी यादव बिहार से लापता हैं.