बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Dec-2019 08:05 PM
GAYA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है गया से जहां भाजपा की एक महिला नेता के ऊपर जानलेवा हुआ है. नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़क पर उतरे मुस्लिम फ्रंट मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया है. इस हमले में बीजेपी नेत्री और बेटे की बाल-बाल जान बची है. जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. महिला नेत्री की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
घटना गया जिले की है. जहां नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया. मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री अपने बेटे के साथ कार से कहीं से जा रही थीं. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने रास्ते से गुजर रही भाजपा नेत्री शोभा सिन्हा पर हमला कर दिया. महिला नेत्री हमला होते देख बेटे को लेकर सुरक्षित स्थान पर भाग निकली. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ड्राइवर को बुरी तरह पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन की बात कही है. महिला नेत्री शोभा सिन्हा ने बताया कि इस हमले से उनका बेटा और परिवार दहशत में है. जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनकी कार को जबरदस्ती रुकवाया था. गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था. जिसे देखकर जुलुस में शामिल लोग जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे.