BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
03-Jul-2020 12:34 PM
By Ranjan Kumar
PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक शुरू हो गई है. प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया जा रहा है. बैठक में कुल तीन जिलों के पार्टी के संगठन से जुड़े नेता शामिल हो रहे हैं.
क्षेत्रीय बैठक के पहले चरण में कुल 3 जिलों की बैठक हो रही है. बक्सर, भोजपुर और कैमूर जिले के नेता इस बैठक में जुड़े हुए हैं. बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर भी शामिल हो रहे हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा है कि कोरोना काल में एक साथ राज्य स्तर की बैठक बुलाना संभव नहीं है. लिहाजा हम एक साथ तीन जिलों की बैठक कर रहे हैं. इसकी शुरुआत आज तीन जिलों के साथ की जा रही है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी.
आज की बैठक में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव पार्टी के नेताओं को यह बताएंगे कि विधानसभा चुनाव के लिए किस रणनीति के तहत आगे बढ़ाया जाए. पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती के साथ खड़ी रहे इसके लिए भूपेंद्र यादव बजाप्ता टास्क भी देंगे