खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 09:59 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बीजेपी की केंद्रीय टीम कल 15 जुलाई को पटना आ रही है। सुबह 10 बजे बीजेपी की केंद्रीय टीम पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सीधे टीम के सदस्य पीएमसीएच जायेंगे। पीएमसीएच के बाद आईजीआईएमएस, एलएनजेपी हॉस्पिटल भी जाएंगे। बीजेपी के कार्यालय में घायलों से केंद्रीय जांच टीम के सदस्य मुलाकात करेगी। 3 बजे केंद्रीय टीम के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। जिसके बाद जहानाबाद के कल्पा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहानाबाद में दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलेंगे और उनसे पूरी घटना की जानकारी लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने गुरुवार 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है। साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस घटना की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।
इस जांच समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास, सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल को शामिल किया गया है। बीजेपी की यह चार सदस्यीय टीम पटना आएगी और लाठीचार्ज की घटना की जांच कर जांच रिपोर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
