NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
02-May-2024 01:27 PM
By First Bihar
KOLKATA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपनी पार्टी और कैंडिडेट जी जीत के लिए दुआ और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस बीच भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को मज्बूए प्रदान करने के लिए उनके कार्यकर्ता और समर्थक लगातार नई नई तरकीब लगा रहे हैं। ऐसे में कोलकाता डनलप स्थित महामिलन मठ में युवा चेतना के द्वारा श्री विद्या लक्ष कमलार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
दरअसल,कोलकाता डनलप स्थित महामिलन मठ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में भारत सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल हुए। इन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए भगवान के सामने पूजा -अर्चना किया है। इस महायज्ञ का आयोजन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के तरफ से किया गया है।
रोहित ने बताया की 1 लाख कमल के फूल से माता ललिता को प्रसन्न करने हेतु हुआ है महायज्ञ का आयोजन किया गया। हमलोगों की माता से प्रार्थना है की देश के केंद्रीय नेतृत्व को और शक्ति प्रदान करें ताकि भारत के ग़रीब वर्ग का और उत्थान हो सके। भारत की वर्तमान सरकार देश के गरीबों की सरकार हैं। यह सरकार हर किसी के लिए मदद के लिए तत्पर है।
उधर, रोहित ने कहा की बंगाल जगदंबा की भूमि है इस प्रदेश का वह विकास नहीं हो सका जो होना चाहिए था,माता ललिता से प्रार्थना है की बंगाल के प्रगति हेतु भी आशीर्वाद प्रदान करें।यहां की जो सरकार है वो इसको लेकर अनदेखी कर रही है। लेकिन, इस बार जनता भी उनको माकूल जवाब देगी और केंद्र की सरकार को मजबूती देगी।