Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
29-May-2024 06:32 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, बक्सर और पटना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि एक जून को चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। छह चरणों के चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने भाजपा के हिन्दू-मुसलमान की राजनीति को नकार दिया है। सातवें चरण में भी भाजपा की इस बांटने वाली राजनीति को मात देना है।
मुकेश सहनी बुधवार को बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और पटना में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है। लेकिन आज इसी संविधान को समाप्त कर नया संविधान लाने की साजिश की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से संघर्ष करने का आह्वान किया।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं कि जबतक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तबतक यह संविधान को न कोई समाप्त कर सकता है और न ही संविधान बदल सकता है। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीदकर उस सरकार को गिरा दिया जाता है। यह जनता का अपमान है।
उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज जो सरकार केंद्र में है, वह सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की सरकार है। और जब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब गरीबों की समस्याओं का हल उनके दरवाजे पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया एक-एक वोट राहुल गांधी जी और लालू प्रसाद जी को मजबूती प्रदान करेगा।