ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / BJP की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे को मिली जगह, इस सीट पर...

BJP की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे को मिली जगह, इस सीट पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

21-Oct-2023 02:33 PM

By First Bihar

DESK : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिसमें सबसे अधिक चर्चा वसुंधरा राजे को लेकर है। वसुंधरा राजे को झालरापाटन की टिकट दी गई है। नागौर सीट से ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ेंगी, जिन्होंने हाल में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जॉइन किया है। जबकि सतीश पुनिया को अंबर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। 


दरअसल, बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को जगह दी गई है। जबकि अनुसूचित जाति के 15 उम्मीदवार हैं और में अनुसूचित जनजाति के 10 उम्मीदवारों को उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में वसुंधरा गुट के कई नेताओं को भी जगह मिली है, जिनमें प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, अनिता भदेल, कन्हैया लाल का नाम शामिल हैं।


मालूम हो कि, इससे पहले  शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मीटिंग में मौजूद थे। इस दौरान तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।


आपको बताते चलें कि, चुनाव आयोग ने कहा कि पांच महत्वपूर्ण राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा।