ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP की धन्यवाद यात्रा 3 दिसंबर से, जनता के बीच जाएंगे पार्टी के...

BJP की धन्यवाद यात्रा 3 दिसंबर से, जनता के बीच जाएंगे पार्टी के नेता

24-Nov-2020 08:27 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव में एनडीए को भले ही कांटे की टक्कर के बाद बहुमत मिला हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने प्रदर्शन से उत्साहित नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने आगामी 3 दिसंबर से धन्यवाद यात्रा निकालने का फैसला किया है. यह यात्रा तीन से 25 दिसंबर तक चलेगी.

धन्यवाद यात्रा को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक की है. सोमवार को बीजेपी विधानमंडल दल के दौरान संजय जायसवाल ने पार्टी के सभी विधायकों को 3 से 25 दिसंबर के बीच अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर धन्यवाद यात्रा करने को कहा है. विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वह जनता के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त करें. जिन सीटों पर पार्टी चुनाव हार गई है वहां भी उम्मीदवारों और पार्टी के अन्य नेताओं को जनता के बीच संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया है.

संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है और हम आगे और बेहतर करना चाहते हैं इसीलिए जनता से संपर्क जरूरी है. संजय जायसवाल ने कहा है कि हमारे पार्टी के विधायक एकजुट हैं और एनडीए के संगठित स्वरूप के साथ विपक्ष के हर सवाल का मजबूती से जवाब दिया जा रहा है.