Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
15-Mar-2022 11:36 AM
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जबरदस्त सियासी खेल देखने को मिल रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऊपर जिस तरह हमला बोला उसके बाद एक तरफ बीजेपी जहां इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी है तो वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की घेराबंदी तेज कर दी है. तेजस्वी यादव विधान परिषद चुनाव के सिलसिले में पटना से बाहर हैं. सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पा रहे हैं. लेकिन नेता प्रतिपक्ष की गैरमौजूदगी में आरजेडी के विधायकों ने आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया है. विधानसभा में आरजेडी मुख्यमंत्री से खेद जताने की मांग कर रही है.
उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कटिहार से सीएम नीतीश पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिस तरह पेश आए हैं, वह लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है. नितीश कुमार का रवैया लोकतंत्र की हत्या करने के समान है. अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से सदन में माफी मांगी चाहिए. यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष को डिक्टेट करना चाहते थे जो नहीं हो सका और उसी के हताशा का परिणाम है कि मुख्यमंत्री सदन में इस तरह का बर्ताव करते नजर आए.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से कोई उंगली उठाकर बात करें. सरकार में बैठे लोग ही विधानसभा अध्यक्ष का अपमान कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री की तरफ से खेद जताए बगैर विधानसभा में आगे की कार्यवाही चला पाना मुश्किल होगा. ऐसे में इस मौजूदा समस्या का केवल एक हल है कि नीतीश कुमार सदन में खेद जताएं. तेजस्वी ने कहा कि सरकार के नाम पर बिहार में सर्कस चल रहा है. बीजेपी के विधायक अपने ही मंत्री के ऊपर आरोप लगाते हैं. अधिकारियों की मनमानी से मंत्री इतना परेशान होते हैं कि इस्तीफे तक की बात कह देते हैं और अब विधानसभा के अंदर स्पीकर को मुख्यमंत्री ही हड़का रहे हैं