ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / भाजपा के यादव सम्मेलन में नितीन कुमार ने दिखायी ताकत, सैकड़ों गाड़ियों के...

भाजपा के यादव सम्मेलन में नितीन कुमार ने दिखायी ताकत, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे

14-Nov-2023 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा ने आज पटना में यदुवंशी समाज का पार्टी में मिलन समारोह का आयोजन किया था. इसमें भाजपा के तमाम यादव नेताओं ने अपनी ताकत दिखायी. राजधानी के बापू सभागार में पूरे बिहार से यादव समाज के लोगों को जुटाया गया. भाजपा के इस कार्यक्रम में नितीन कुमार ने पूरी मजबूती के साथ अपना दमखम दिखाया.


नितीन कुमार पटना सिटी से सैकड़ों गाडियों के काफिले के साथ पटना के बापू सभागार पहुंचे. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि यादव समाज के बड़े तबके का लालू परिवार से मोहभंग हो चुका है. लालू परिवार ने यादवों के नाम पर अपने परिवार को लाभ पहुंचाया. जबकि पूरे देश में इस समाज के लोग लालू प्रसाद के कारण बदनाम हुए. लालू और उनके वारिस हमेशा ये कोशिश करते रहे कि यादव समाज के लोग सही से पढ़ लिख नहीं सके. लोग पढ़े लिखे होंगे तो उन्हें समझ में आयेगा कि किस तरह लालू परिवार शोषण कर रहा है.


बता दें कि नितीन कुमार बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक नंद किशोर यादव के पुत्र हैं. नितीऩ कुमार ने दावा कि पटना सिटी क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव के तमाम विरोध और प्रपंच के बावजूद यादव समाज का अच्छा खास वोट बीजेपी को मिलता रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बड़े पैमाने पर यादव समाज के लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट करेंगे.