प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
01-Jan-2021 08:15 AM
PATNA: बीजेपी के विरोध के आगे एक बार फिर से नीतीश कुमार को विवश होना पड़ा है. बीजेपी के दवाब के कारण 15 साल से गृह सचिव के पद पर जमे आमिर सुबहानी को हटाना पड़ा है. इसको लेकर बीजेपी ने विरोध जताया था. आमिर सुबहानी की जगह अब के सेंथिल नए गृह सचिव बनाए गए हैं.
बीजेपी ने हटाने की थी मांग
26 दिसंबर को बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान में बड़ा बयान दिया था. संजय पासवान ने कहा था कि बिहार में 15 साल से एक ही व्यक्ति गृह सचिव क्यों है, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए. बीजेपी एमएलसी ने कहा था कि आमिर सुबहानी बीते 15 साल से राज्य के गृह सचिव हैं. मुख्यमंत्री के पास अगर कोई इसका कारण या जवाब नहीं है तो फिर आमिर सुबहानी को हटाकर यह जिम्मा किसी दूसरे पदाधिकारी को दिया जाना चाहिए.
गृह विभाग छोड़ने की सलाह
इतना ही नहीं बीजेपी एमएलसी ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार को गृह विभाग का दायित्व छोड़ देना चाहिए. संजय पासवान ने कहा है कि जरूरी नहीं कि गृह विभाग बीजेपी के किसी मंत्री के पास जाएं. नीतीश चाहे तो यह जेडीयू के पास ही रहे और उन्हीं की पार्टी का कोई मंत्री इस विभाग को देखे लेकिन बदलाव को वक्त की जरूरत है.
बिहार में बढ़ गया अपराध
दरअसल बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी हो रही हैं. आये दिन हत्या, लूट और रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसको लेकर पहले भी बीजेपी नीतीश के सुशासन पर सवाल खड़ा कर चुकी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सासाराम के सांसद छेदी पासवान और बीजेपी विधायक संजय सरावगी अपराध को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. आपको बता दें कि जब बिहार में सरकार बनने वाली थी तब भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गृह विभाग छोड़ने की बात नीतीश से कही थी.