पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
08-Jan-2022 12:35 PM
PATNA : बिहार में भले ही कोरोना की तीसरी लहर और शीतलहर की आफत हो लेकिन इसके बावजूद सियासी तपिश बढ़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार दिवस मनाने का फैसला किया है लेकिन अब इस फैसले पर जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने जो बयान दिया है उसके बाद सियासी बखेड़ा खड़ा होना तय है.
दरअसल, जेडीयू एमएलसी बलियावी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि मुसलमान कभी भी सूर्य की पूजा नहीं कर सकता क्योंकि सूरज को अल्लाह ने पैदा किया है. गुलाम रसूल बलियावी ने बीजेपी की तरफ से सूर्य नमस्कार दिवस के आयोजन पर जो प्रतिक्रिया सामने आई है उसके मुताबिक बलियावी ने सूर्य नमस्कार को राजनीतिक और धार्मिक एजेंडा बनाए जाने पर सख्त एतराज जताया है.
जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है और वह किसी भी आगे सजदा नहीं कर सकता जिसे अल्लाह ने बनाया हो. बलियावी ने कहा है कि सूरज को भी अल्लाह ने बनाया है और हम केवल अल्लाह का सजदा करते हैं.