ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / जेपी नड्डा और मनोज झा हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की निगरानी में हुए...

जेपी नड्डा और मनोज झा हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की निगरानी में हुए होम आइसोलेट

10-Jan-2022 09:07 PM

DESK: देश में कोरोना बेकाबू हो गया है. आम लोगों के साथ ही तेजी से नेता मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरीये दी। वही आरजेडी सांसद मनोज झा भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। उन्होंने भी इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया।मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।" इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज कोरोना संक्रमित हो गये हैं।  


आरजेडी सांसद मनोज झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "Covid 19की दो लहरों से बचने के बाद आज इस महामारी की चपेट में आ ही गया। कमाल है कोई दिक्कत नही महसूस कर रहा हूँ लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अतः अपने को isolate कर रहा हूँ। कोई भी साथी जो इस दौरान मेरे संपर्क में आये हैं कृपया एहतियात बरतें। ज़िंदाबाद दोस्तों....जय हिंद"