ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

BJP के राज्यसभा उम्मीदवार का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, प्रदेश कोर कमेटी ने दावेदारों की लिस्ट भेजी

BJP के राज्यसभा उम्मीदवार का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, प्रदेश कोर कमेटी ने दावेदारों की लिस्ट भेजी

08-Mar-2020 04:03 PM

PATNA : बिहार से राज्यसभा जाने वाले बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. विधानसभा चुनाव को लेकर आज पटना में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई और उसके बाद उसकी लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है.


बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा है कि ऐसे मामलों में पार्टी की राज्य इकाई कोई अंतिम फैसला नहीं लेती है. हमने कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर चर्चा की है और उसके बाद दावेदारों की पूरी लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजने का फैसला किया गया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. जयसवाल ने इस सवाल के जवाब पर भी चुप्पी साध ली कि बीजेपी की तरफ से कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारा जाएगा. 

बैठक में नामों की हुई चर्चा

राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर प्रदेश कार्यालय में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद सीपी ठाकुर सहित अन्य नेता बैठक में मौजूद रहे.