खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Aug-2023 08:49 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम मंडल कारा में पिछले 3 महीने से बंद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आज जमानत पर जेल से बाहर निकले। उनके जेल से बाहर निकलते ही सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि मार्च महीने में रामनवमी के जुलूस के बाद सासाराम में हुए सांप्रदायिक दंगा के मामले में 30 अप्रैल को पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी हुई थी। 3 महीना 3 दिन के बाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद BJP नेता जवाहर प्रसाद जेल से आज बाहर निकले। उनके स्वागत के लिए भाजपा के विधान पार्षद संतोष सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई नेता उपस्थित रहे।
जेल से निकलते ही उन्होंने जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए गये। जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए जवाहर प्रसाद ने कहा कि बिहार में धृतराष्ट्र की सरकार चल रही है। सरकार के मुखिया अंधे होकर पूरे बिहार में महाभारत करवा रही है। धृतराष्ट्र के रूप में यह सरकार पूरे प्रदेश में अन्याय कर रही है। लेकिन उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और है।
जवाहर प्रसाद ने कहा कि आखिरकार पिता समान जजों ने उन्हें आज जमानत दे दी। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में वे निर्दोष भी साबित होंगे। जेल से निकलते ही वे अपने समर्थकों के साथ ताराचंडी मंदिर गए जहां पूजा अर्चना की।
बता दें कि सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी हुई थी। साथ में तीन दर्जन से अधिक भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी। पूर्व विधायक के जेल से छूटने की सूचना के बाद नगर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही रोहतास के एसपी विनीत कुमार भी आज सुबह से ही सासाराम नगर में बने हुए हैं।