ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / मंत्री जी ने जिसके साथ किया सेक्स उसकी जान को खतरा, जानिए क्या...

मंत्री जी ने जिसके साथ किया सेक्स उसकी जान को खतरा, जानिए क्या कह रही है सेक्स टेप वाली मैडम

30-Mar-2021 09:01 PM

DESK : जिस महिला के सेक्स स्कैंडल के कारण मंत्री जी की कुर्सी चली गई अब उसी  महिला को जान का खतरा सता रहा है। मामला कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली से जुड़ा है। पिछले दिनों रमेश जरकीहोली का सेक्स स्कैंडल सामने आया  था जिसके बाद उनकी कुर्सी चली गई थी। सेक्स टेप में मंत्री के साथ जो महिला नजर आयी थी वह अब अपनी जान को रमेश जरकीहोली से ही खतरा बताया रही है। 


सेक्स टेप में दिख रही महिला ने कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। महिला ने तीन पन्नो के लेटर में हाईकोर्ट से निवेदन किया है कि मुख्य न्यायाधीश अपनी निगरानी में मामले की जांच कराएं। महिला ने आग्रह किया है कि सरकार को निर्देश देकर उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। महिला ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के इशारों पर काम कर रही है और राज्य सरकार की उसने बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में उसे जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं रह गया है।


आपको बता दें कि सेक्स टेप में नजर आ रही महिला ने खुद को पीड़िता बताते हुए पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के खिलाफ कुब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने कहा है कि रमेश जरकीहोली बेहद प्रभावशाली हैं और वह सार्वजनिक तौर पर मुझे देख लेने की धमकी दे चुके हैं। महिला ने अपने परिवार वालों के लिए भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।