ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / BJP का मिशन 2024: 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में गरजेंगे अमित शाह, अंतिम...

BJP का मिशन 2024: 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में गरजेंगे अमित शाह, अंतिम चरण में रैली की तैयारियां

03-Nov-2023 04:45 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सबसे अधिक फोकस बिहार पर है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी पांच नवंबर को अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा रैली की तैयारियों में जुटी है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


दरअसल, बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। शाह ने नीतीश कुमार को सचेत करते हुए कहा था कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। आरजेडी की तुलना तेल से करते हुए शाह ने कहा था कि तेल अगर पानी मिल जाए तो उसे गंदा कर देता है।


एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर होने वाली शाह की रैली की तैयारी अंतिम चरण में है। पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ साथ 16 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओ को रैली की तैयारी में लगाया गया है। अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं। इस रैली में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। उधर, अमित शाह के एक और दौरे से विपक्षी खेमें में खलबली मची हुई है। शाह के बिहार दौरे को लेकर एक बार फिर सियासी पारा गर्म होने की संभावना है।